Showing posts with label share tips. Show all posts
Showing posts with label share tips. Show all posts

Friday, August 3, 2018

बाजार में तेजी बढ़ी, सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 11,350 के करीब, बैंक-मेटल शेयर बढ़े

दोपहर को घरेलू शेयर बाजार में तेजी बढ़ गई है। बाजार में चौतरफा खरीददारी से सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की मजबूती आई है, जबकि निफ्टी 11,350 के करीब पहुंच गया है। बैंक, आईटी समते सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दिख रही है। वहीं हैवीवेट एचडीएफसी, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, आईटीसी में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी
लार्जकैप के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी मजबूत हुआ है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.79 फीसदी बढ़ा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.77 फीसदी चढ़ा है।

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में HDFC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, TCS, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एसबीआई, मारुति, एचयूएल, इंफोसिस 0.17 से 1.67 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि आईटीसी और हीरो मोटोकॉर्प 0.13 से 0.02 फीसदी तक गिरे हैं।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
कारोबार के दौरान एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.54 फीसदी चढ़कर 27,503.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 1.08 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा ऑटो इंडेक्स में 0.82%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.87%, आईटी इंडेक्स में 0.45%, मेटल इंडेक्स में 0.52%, फार्मा इंडेक्स में 0.55%, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.76% औऱ रियल्टी इंडेक्स में 0.91% फीसदी का उछाल आया है।

अमेरिकी बाजारों बढ़त के साथ बंद
टेक्नोलॉजी शेयरों में रैली से गुरुवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। शेयरों में बढ़त से आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल का मार्केट कैप पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ डॉलर) को पार कर गया। डाओ जोंस 7.66 अंक की हल्की गिरावट के साथ 25,326.16 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 13.86 अंक की उछाल के साथ 2827.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक इंडेक्स 95.40 अंक चढ़कर 7,802.69 के स्तर पर बंद हुआ।

अधिक जानकारी के लिए अपना नंबर रजिस्टर करे और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाए शेयर बाजार से 


आज इन शेयर में कमाई का है मौका, ऐसे उठाएं फायदा

शुक्रवार को इंट्रा-डे कारोबार के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने DCB बैंक, हीरो मोटोकॉर्प,  Asianpaints और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में ख...