Showing posts with label shaqre market tips. Show all posts
Showing posts with label shaqre market tips. Show all posts

Thursday, July 19, 2018

1 साल में 70% तक सस्ते हुए मिडकैप में बने मौके, आगे मिल सकता है 51% तक रिटर्न

जहां पिछले 8 दिनों में 30 ब्लूचिप शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स ने 2 बार आल टाइम हाई बनाया, वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में इस साल 22 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। इस दौरान मिडकैप शेयर भी अपने 52 हफ्तों से 50 फीसदी से ज्यादा सस्ते हो चुके हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट से कई क्वालिटी स्टॉक्स में वैल्यू बॉइंग का मौका भी बना है। मार्केट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि घरेलू और ग्लोबल स्तर पर सेंटीमेंट सुधरने पर मार्केट में स्टेबिलिटी आएगी, जिससे अच्छे शेयरों में खरीददारी लौटेगी। हम यहां ऐसे ही 5 मिडकैप शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिनमें फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। 

शेयरों में 55 फीसदी तक रही गिरावट 
मिडकैप में ऐसे कई शेयर हैं, जिनमें 52 हफ्तों के हाई से 55 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। वहीं, पिछले एक साल में शेयर में 70 फीसदी तक गिरावट रही है। एनबीसीसी, नाल्को, कैपिटल फर्स्ट, कोरोमंडल इंटरनेशनल, जुबिलेंट लाइफ, सीएट, आईजीएल, रिलायंस इंफ्रा, सेंचुरी प्लाई, फेडरल बैंक और स्टरलाइट टेक जैसे शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से 55 फीसदी तक करेक्ट हो चुके हैं। 

किन शेयरों में निवेश का मौका 
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो कमर्शियल व्‍हीकल फाइनेंस करती है। मैनेजमेंट का मानना है कि रूरल पेनीट्रेसन बढ़ने से ग्रोथ और बढ़ेगी। कंपनी का बिजनेस मॉडल बेहतर है और कंपनी के पास कस्टमर्स की मजबूत संख्‍या है। हाल ही में कंपनी ने ग्राहकों को क्रेडिट पर पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) के साथ करार किया है। ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ने से भी कंपनी को फायदा होगा। ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग ने शेयर के लिए 1764 रुपए का लक्ष्‍य तय किया है। स्टॉक के करंट प्राइस 1182 रुपए के लिहाज से शेयर में करीब 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

फेडरल बैंक
फेडरल बैंक में पिछले एक साल में 23 फीसदी गिरावट आ चुकी है। फेडरल बैंक का फाइनेंशियल ईयर 2019 की पहली तिमाही में मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 262.71 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि एसेट क्वालिटी को लेकर कंसर्न है। बैंक का शुद्ध एनपीए 1.39 फीसदी से बढ़कर 1.72 फीसदी हो गया है। हालांकि प्रोविजनिंग घटी है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इस फाइनेंशियल ईयर में बैंक की एसेट कवालिटी बेहतर होगी। क्रेडिट ग्रोथ बढ़ेगी और एनपीए कम होगा। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने शेयर के लिए 120 रुपए का लक्ष्‍य तय किया है। करंट प्राइस 85 रुपए के लिहाज से शेयर में 41 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

आरबीएल बैंक
फाइनेंशियल ईयर 2019 की पहली तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 34.8 फीसदी बढ़कर 190 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, एसेट क्वालिटी स्टेबल है। ग्रॉस एनपीए बिना बदलाव के 1.4 फीसदी पर बरकरार रहा है। वहीं, नेट एनपीए 0.78 फीसदी से घटकर 0.75 फीसदी रहा है। हालांकि प्रोविजनिंग बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार डाइवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के चलते बैंक को फायदा हो रहा है। क्रेडिट ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 650 रुपए का लक्ष्‍य तय किया है। करंट प्राइस 555 रुपए के लिहाज से शेयर में 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

NBCC 
NBCC अपने 52 हफ्तों के हाई से 55 फीसदी करेक्ट हो चुका है। वहीं, पिछले एक महीने में शेयर 26 फीसदी सस्ता हो चुका है। NBCC रीयल एस्टेट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन बिजनेस में काम करने वाली सरकारी कंपनी है। कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी भी प्रोवाइड करती है। कंपनी का देशभर में 10 रिजनल या जोनल ऑफिस है। कंपनी के प्रोजेक्ट 23 राज्यों में हैं। कंपनी दूसरे देशों में भी प्रोजेक्ट लेती है। सरकार का अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम कंपनी के लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी है। ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने स्टॉक के लिए 95 रुपए का लक्ष्‍य रखा है। करंट प्राइस 63 रुपए के लिहाज से स्टॉक में 51 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए अपना नंबर तुरंत रजिस्टर करे और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाए शेयर बाजार से 


आज इन शेयर में कमाई का है मौका, ऐसे उठाएं फायदा

शुक्रवार को इंट्रा-डे कारोबार के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने DCB बैंक, हीरो मोटोकॉर्प,  Asianpaints और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में ख...